उत्तराखंड की झांकी ने मोदी का मोह लिया मन
26-Jan-2025 07:23 PM 6441
नयी दिल्ली/देहरादून, 26 जनवरी (संवाददाता) नयी दिल्ली में रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान, कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड राज्य की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने हाथ हिलाकर उत्तराखंड की झांकी का अभिवादन किया। अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी इस दौरान, उत्तराखंड की झांकी का ताली बजाकर स्वागत किया। गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की झांकियां थी। राज्य झांकी की थीम इस बार ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ रखा गया था। मार्च पास्ट के दौरान जैसे ही झांकी प्रधानमंत्री के सामने से होकर गुजरी, उन्होंने हाथ हिलाकर टीम का अभिवादन किया। इससे उनका एक बार फिर उत्तराखंड को लेकर अपनापन झलका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^