उत्तर प्रदेश को मिला सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार
30-Sep-2022 09:40 PM 8757
नयी दिल्ली/लखनऊ, 30 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिये तमाम तरह के प्रमाण पत्र एवं मंजूरी आदि को हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाने और फिल्म उद्योग के लिये अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने के कारण 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में ‘सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य’ की श्रेणी में प्रदेश को सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार - 2020 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य सरकार की तरफ से इस आशय का प्रमाण पत्र राष्ट्रपति से प्राप्त किया। उत्तर प्रदेया को राज्य में फिल्मकारों के स्वागत एवं उनके प्रति सक्रिय दृष्टिकोण के लिए ‘विशेष उल्लेख प्रमाणपत्र’ प्रदान किया गया। राज्य सरकार का दावा है कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश में फिल्मकारों के लिए सकारात्मक माहौल देने में मिली सफलता का सबूत है। इसे योगी सरकार की फ़िल्म प्रोत्साहन नीति को फिर से सफलता मिलने से जोड़ कर देखा जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^