अमेठी: सड़क हादसे में तीन की मौत, सात घायल हुए
29-Sep-2022 09:03 PM 4838
अमेठी, 29 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में अमेठी अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में हुयी जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर घायलों का उपयुक्त इलाज कराने के निर्देश दिये। पुलिस के अनुसार अमेठी जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर आ रहे ईरिक्शे को टक्कर मार दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^