उपचुनाव तय करेंगे यूपी का भविष्य : अखिलेश
18-Nov-2024 11:09 PM 1869
लखनऊ 18 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज़ादी के बाद के सबसे कठिन उपचुनावों का गवाह बनने जा रहा है। यह उपचुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का रुख़ तय करेंगे। श्री यादव ने मतदाताओ के नाम अपील जारी कर कहा कि इन उपचुनावों में लोकसभा 2024 के चुनावों की तरह भाजपा की नकारात्मक राजनीति को फिर से धूल चटाने और संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण व सामाजिक न्याय के संघर्ष को बचाने के लिए पूरा पीडीए समाज सभी नौ सीटों पर एकजुट है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^