बहराइच में दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
18-Nov-2024 09:12 PM 6711
बहराइच, 18 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले की एक अदालत ने सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को सोमवार को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्त को 53 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ लौकाही गांव निवासी इस्लाम के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में पिता ने कहा था कि उसकी बेटी 28 सितंबर 2021 को घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर इस्लाम घर में घुसकर बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी के शोर मचाने पर अभियुक्त धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करते हुए आरोपपत्र कोर्ट में सौंपा था। विशेष न्यायाधीश पाक्सो दीपकांत मणि की कोर्ट ने सोमवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियुक्त को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्त को 53 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^