इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है
10-Nov-2021 10:40 AM 8800
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे रहस्य है, जिसके बारे में हम अनजान हैं। ऐसा ही एक रहस्य एक नदी से भी जुड़ा है। जिसका पानी हमेशा खौलता रहता है। इसका पानी इतना अधिक गर्म होता है कि इसमें कोई गलती से भी गिर जाए तो उसकी मौत निश्चित है। यह नदी है द बॉयलिंग रिवर। इसको लेकर वैज्ञानिकों का शोध अभी भी जारी है। यह नदी साउथ अमेरिका के पेरू में मौजूद है, जो 24 घंटे उबलती रहती है। यह नदी करीब 7 किलोमीटर लंबी है। एक पॉइंट तक ये नदी 80 फीट तक चौड़ी हो जाती है तो एक जगह इसकी गहराई 16 फीट तक है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस नदी के आसपास कोई ज्वालामुखी भी नहीं है। बावजूद इसके इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है। ये प्राकृतिक रूप से गर्म नदी है, इसलिए वैज्ञानिक इसे दुनिया की सबसे बड़ी थर्मल नदी मानते हैं। water river boiling..///..the-water-of-this-river-is-always-boiling-327318
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^