11-Nov-2021 04:26 PM
1827
नई दिल्ली। अपने आसपास सफाई हो तो बेहद अच्छा लगता है लेकिन फिर भी कुछ लोगों को गंदगी फैलाने की आदत होती है और वह अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं। भारत जैसे कई ऐसे देश हैं, जहां गंदगी से बुरा हाल है। ऐसा ही एक देश है इजराइल। इसने लोगों की इस आदत को बदलने के लिए एक अभियान शुरू किया है। जिसके अनुसार कूड़ा उठाने पर यहां लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं।
यहां एक अनोखे स्टार्टअप के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को कचरा उठाने के बदले वर्चुअल मनी ऑफर की जा रही है। एलिश्या ने कूड़ा भरकर 10 बैग में कूड़ा भरकर क्लीन क्वाइन नाम के एप पर अपडेट किया तो उन्हें 10 क्लीन कॉइंस मिले। इस वर्चुअल मनी को सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा ही अन्य लोग भी कर रहे हैं और उन्हें क्वाइन मिल रहे हैं। ऐसे लोगों की चेन बनती जा रही है। इस एप को काफी इंटरेस्टिंग बनाया गया है, यूजर्स यहां प्वाइंट्स इकट्ठा करने के बाद एक लेवल आगे बढ़ जाते हैं। इस पर दूसरों से प्वाइंट्स कंपेयर भी किए जा सकते हैं। ये किसी गेम की तरह लगता है। इसे यूज करने में लोगों को काफी आनंद आ रहा है। यह एप काफी फेमस हो रहा है। इससे सफाई भी हो रही है और लोग पैसे भी कमा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक औसतन एक इजरायली नागरिक हर दिन 1.7 किलोग्राम कचरा निकालता है। यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल खूब होता है, यही वजह है कि यहां कचरा पर्यावरण के लिए खतरा बन चुका है।
garbage..///..here-money-is-being-given-to-pick-up-the-garbage-people-are-picking-it-up-in-bags-327593