तेलंगाना में सड़क हादसा, पांच की मौत
08-May-2022 10:08 PM 2718
कामारेड्डी 08 मई (AGENCY) तेलंगाना के कामारेड्डी जिला में एल्लारेड्डी मंडल के हसनपल्ली गेट पर रविवार को एक ट्रॉली-ऑटो को लॉरी ने टक्कर मार दी, जिसके कारण पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुर्घटना के समय ट्राली-ऑटो से येल्लारेड्डी मार्केट से पिट्टलम मंडल के चिल्लरगी गांव लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान सैलू, लछव्वा, देवैया, कामसव्वा और केसवैया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^