टीम मध्यप्रदेश रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगी: शिवराज
24-Oct-2022 06:46 PM 2172
भोपाल, 24 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाए। मध्यप्रदेश प्रगति, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नया इतिहास रचे, यही कामना है। हम सब को टीम मध्यप्रदेश की भावना से काम करना होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान दीप पर्व पर निवास कार्यालय से सभी मंत्रियों, राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास के संकल्प और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनाने के लिए टीम मध्यप्रदेश को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दीपावली के संकल्पों को सिद्ध कर, टीम मध्यप्रदेश राम राज्य की अवधारणा को प्रदेश में साकार करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^