क्रिकेट में भारत की जीत से दीपावली का उत्साह हुआ दोगुना: शिवराज
23-Oct-2022 09:40 PM 7904
भोपाल, 23 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली शुभ रही है। बाजारों में चहल-पहल है, बिक्री भी खूब हो रही है और आज भारत ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में मात दे दी है। भारत की विजय से दीपावली का उत्साह दोगुना हो गया है। उन्होंने भारत की क्रिकेट टीम को इस विजय पर बधाई दी है। श्री चौहान ने संदेश में कहा कि समृद्धि और सुखहाली सभी की जिंदगी में आए। लक्ष्मी माँ की कृपा सब पर बरसे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^