तमिलनाडु में लोगों को लॉकडाउन के दिन शादियों में शामिल होने की अनुमति
08-Jan-2022 08:24 PM 8662
चेन्नई, 08 जनवरी (AGENCY) तमिलनाडु सरकार ने कल से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है और कहा है कि विवाह समारोह में शामिल होने वालों को शादी का निमंत्रण दिखाकर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस विवाह समारोह में शामिल होने वालों के लिए आवश्यक अनुमति देगी, बशर्ते कि लॉकडाउन के दिनों में समारोग में अधिकतम 100 लोग शामिल हों। बढ़ते कोविड मामलों और ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से फैलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने छह जनवरी से रात 10.00 बजे से अगले दिन सुबह 5.00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया है और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। पर आवश्यक सेवाओं को कार्य करने और हवाई जहाज तथा ट्रेन से प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा करने की अनुमति दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^