तमांग ने दी क्रिमस की बधाई
25-Dec-2022 11:34 PM 8282
गंगटोक, 25 दिसंबर (संवाददाता) सिक्किम के मुख्यमंत्री पी. एस. तमांग ने समाज में शांति और सद्भाव की कामना करते हुए रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। श्री तमांग ट्वीट कर कहा, "क्रिसमस के उत्सव के अवसर पर मैं सिक्किम के लोगों, विशेष रूप से ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा, "प्रभु यीशु मसीह का जीवन सदाचार और विश्वास का जीवन जीने के लिए हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। क्रिसमस के आनंदमय अवसर पर आइए हम प्रार्थना करें कि हमारे जीवन में दया, शांति, प्रेम और सद्भाव के गुण हमेशा बने रहें।हर कोई खुश और स्वस्थ रहे तथा त्योहारों का यह मौसम आपके जीवन को गर्मजोशी और आनंद से भर दे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^