24-Dec-2022 11:31 PM
1923
हैदराबाद, 24 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर हैदराबाद यातायात पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को बोलाराम और सोमाजीगुडा के बीच यातायात को लेकर कुछ प्रतिबंधों की घोषणा की है।
श्री मुर्मू दक्षिणी प्रवास के तहत पांच दिवसीय दौरे 26 दिसंबर को यहां पहुंचेंगी। प्रदेश के मुख्य सचिव सोमेश कुमार बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान , रामप्पा और भद्राचलम मंदिरों का दौरा करेंगी और साथ ही शहर में स्थानीय रूप से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। श्री कुमार ने यहां राष्ट्रपति निलयम में श्रीमती के दक्षिणी प्रवास के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने एक बयान में बताया कि सोमवार को हकीमपेट-त्रिमुलघेरी-कारखाना-सिकंदराबाद क्लब-टिवोली-प्लाजा-बेगमपेट-राजभवन रोड-सोमाजीगुड़ा के मार्गों पर अपराह्न तीन बजे से रात 10 बजे तक यातायात भीड़ की उम्मीद है।
पुलिस ने यात्रियों से शमीरपेट से मेडचल तक ओआरआर लेकर वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपील की है। वहीं, कोमपल्ली - सुचित्रा - बोवेनपल्ली - टाड बंड - ली रॉयल पैलेस - सीटीओ (या) शमीरपेट से बिट्स मार्ग को चुनने की सलाह दी गयी है। हैदराबाद मार्ग से आगे बढ़ने और केसरा - घाटकेसर - उप्पल/नचाराम-तरनाका मार्ग से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।
जो लोग करीमनगर मार्ग (राजीव राहादरी) से आ रहे हैं या जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे जेबीएस-अलवल मार्ग से जाने से बचें और क्रमशः कोम्पाली/उप्पल पहुंचने के लिए ओआरआर-मेडचल/घाटकेसर से बाहर निकलें।
इसी तरह से मंगलवार को हाकिमपेट - त्रिमुलघेरी - करखाना - सिकंदराबाद क्लब - टिवोली- प्लाजा - सीटीओ - पैराडाइज - रानीगंज - कर्बला - टैंक बंड - लिबर्टी - हिमायत नगर वाई जंक्शन - नारायणगुडा क्रॉस रोड और वाईएमसीए मार्ग पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ट्रैफिक जाम होने की उम्मीद है।
आम जनता को शमीरपेट से मेडचल तक ओआरआर लेकर वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी गई है। वहीं, कोमपल्ली - सुचित्रा - बोवेनपल्ली - टाड बंड - ली रॉयल पैलेस - सीटीओ (या) शमीरपेट से बिट्स मार्ग को चुनने की सलाह दी गयी है। हैदराबाद मार्ग से आगे बढ़ने और केसरा - घाटकेसर - उप्पल/नचाराम-तरनाका मार्ग से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।
जो लोग करीमनगर मार्ग (राजीव राहादरी) से आ रहे हैं या जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी गयी है कि वे जेबीएस-अलवल मार्ग से जाने से बचें और क्रमशः कोम्पाली/उप्पल पहुंचने के लिए ओआरआर-मेडचल/घाटकेसर से बाहर निकलें।...////...