स्वस्थ भारत की करें रचना: देवनानी
07-Jan-2024 11:47 PM 5268
जयपुर, 07 जनवरी (वार्ता ) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सबको मिलजुल कर स्वस्थ भारत की रचना करना चाहिए। श्री देवनानी रविवार को यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित यज्ञ, योग एवं युक्ताहार नव वर्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शरीर, मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहेंगे तब ही राष्ट्र की उन्नति होगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक योग, यज्ञ और संतुलित आहार को आचरण में लाएं ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^