स्वामी रामदेव ने की योगी से शिष्टाचार भेंट
26-Aug-2024 11:10 PM 1982
गोरखपुर, 26 अगस्त (संवाददाता) पतंजलि योगपीठ के संस्थापक एवं योगगुरु स्वामी रामदेव ने सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। सोमवार रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे स्वामी रामदेव ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से शिवावतार भगवान गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। दंडवत होकर श्रद्धा निवेदित की। इसके बाद वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर गए और ब्रह्मलीन महंत जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^