कानून व्यवस्था का मॉडल पेश कर रही है यूपी पुलिस: योगी
26-Aug-2024 11:15 PM 5596
लखनऊ, 26 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस के अधिकारी और जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने की नजीर देश के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। रिजर्व पुलिस लाइंस में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में श्री योगी ने कहा कि पुलिस बल ने हानि-लाभ की चिंता के बिना कर्म को प्रधान माना। जिस पुलिस व प्रदेश को सबसे फिसड्डी मान लिया गया था। आज वह देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। कानून व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। अब प्रदेश में हर ओर सुख, शांति व सद्भावना है। प्रदेश के सभी 1585 थानों, 75 पुलिस लाइंस, 90 से अधिक जेलों में भव्यता से यह आयोजन हो रहा है, लेकिन 10 साल पहले यह संभव नहीं था। सरकारें डरती थीं कि आयोजन करेंगे तो क्या लाभ होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^