सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ
21-Jun-2025 06:05 PM 3118
शिमला,21जून(संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त योग-साधकों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्री सुक्खू ने कहा कि सदियों पुरानी योग परंपरा हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। योग विचारों को साधने का माध्यम है। योग में तप भी है और तत्व भी। यह आत्म-अनुशासन का विज्ञान और जीवन के प्रति जागरूकता का दर्शन है।आइए, हम सब मिलकर योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^