मान ने 257 नवनियुक्तों को सौंपे नियुक्ति पत्र
21-Jun-2025 06:01 PM 6228
चंडीगढ़, 21 जून (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 257 लड़कों और लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिये। श्री मान ने नवनियुक्तों को नयी जिम्मेदारी के आरंभ के लिए बधाई और शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि आज तक, कुल 54,398 युवाओं को बिना रिश्वत और बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी गयी हैं। आगामी दिनों में, इसी तरह मिशन रोजगार के तहत, युवाओं के हाथों में नियुक्ति पत्रों की एक श्रृंखला और होगी जिससे उनके घरों में जश्न होंगे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्तों से कहा कि इसे आखिरी नौकरी न समझें और आगे की तैयारी के लिए और पढ़ाई करें। सरकार उन्हें सही माहौल देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^