स्त्री 2 का तीसरा गाना तुम्हारे ही रहेंगे हम रिलीज
06-Aug-2024 05:25 PM 4803
मुंबई, 06 अगस्त (संवाददाता) श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टार फिल्म स्त्री 2 का तीसरा गाना तुम्हारे ही रहेंगे हम रिलीज हो गया है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।इस फिल्म का तीसरा गाना तुम्हारे ही रहेंगे हम रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक नंबर है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के बीच दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।शिल्पा राव, बरवरुण जैन,और सचिन जिगर ने इसे अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गाने में सचिन-जिगर का म्यूजिक है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^