स्पेशल सेल ने त्रिलोचन सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को जम्मू से किया गिरफ्तार
19-Sep-2021 10:30 PM 8586
नयी दिल्ली 19 सितम्बर (AGENCY) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मुख्य आरोपी हरमीत सिंह (61) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल के पुलिस उपयुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के आरोप में हरमीत सिंह को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए पिछले दस दिनों से जम्मू में कैम्प कर रखा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छिपने के नये ठिकाने की तलाश में हरमीत सिंह जम्मू सीमा के पास किसी से मिलने के लिए आने वाला है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया और पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^