महंत नरेंद्र गिरि का निधन पूरे समाज की क्षति: कांग्रेस
20-Sep-2021 11:42 PM 5659
नयी दिल्ली 20 सितंबर (AGENCY) कांग्रेस ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है और कहा है कि आश्चर्य की बात है कि योगी सरकार संतों की भी रक्षा नहीं कर पा रही है । कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, "अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत पूज्य श्री नरेंद्र गिरि जी महाराज के देहावसान का दुखद समाचार मिला। ये सम्पूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महंत जी के अनुयायियों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।ॐ शांति।" कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "संतों-महन्तों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के आदरणीय महंत नरेंद्र गिरी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हृदयविदारक है। श्रद्धांजलि। क्या ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं।" गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि महाराज का शव आज प्रयागराज स्थित उनके बाघम्बरी मठ में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके पर सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^