सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
22-May-2025 06:42 PM 2408
सोनीपत, 22 मई (संवाददाता) हरियाणा के सोनीपत में राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्रिंटिंग फैक्टरी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। गनीमत रही है कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग सूत्रों ने बताया कि राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुप्रीम ग्लो प्रिंटिंग सॉल्यूशन में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना अग्निशमन विभाग को सुबह करीब आठ बजे मिली। सूचना मिलते ही सोनीपत से अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। प्रिंटिंग फैक्टरी में कागज होने के कारण आग तेजी से फैल गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^