पीने के पानी पर मान को अहंकार शोभा नहीं देता: सैनी
22-May-2025 06:39 PM 6754
चंडीगढ़ 22 मई (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पीने के पानी को लेकर इस तरह अहंकार और राजनीति शोभा नहीं देता। श्री सैनी ने कहा कि गर्मियों के महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी की छबील लगाकर पुण्य कमाते हैं। गुरुओं ने भी पानी पिलाने का संदेश दिया है। पंजाब की मान सरकार को उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मान से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^