स्कूल टेनिस अंडर-19 में यूपी को जीता टीम इवेंट का खिताब
01-Oct-2022 09:20 PM 3391
लखनऊ 01 अक्टूबर (संवाददाता) कोलकाता में संपन्न नेशनल अंडर -19 बालिका स्कूल टेनिस चैंपियनशिप में यहां की छात्रा सासा कटियार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने टीम इवेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल्ट लेक स्टेडियम में 25 से 30 सितम्बर के बीच खेली गयी प्रतियोगिता में सासा ने एकल प्रतियोगिता (अंडर-19 बालिका) में उत्तर प्रदेश को रजत पदक दिलाया। सासा ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र की लड़कियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई हालांकि आंध्र प्रदेश की अविघन कट्टीपिल्लई से हुए जोरदार मैच में उन्हे शिकस्त का सामना करना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^