एशियन जूनियर टेनिस : जया, आदित्य ने जीते दोहरा खिताब
30-Sep-2022 07:41 PM 9004
लखनऊ, 30 सितम्बर (संवाददाता) भारत के आदित्य मोर और जया कपूर ने नवाब नगरी लखनऊ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एशियाई जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के अंडर-16 मुकाबलों के अंतिम दिन शुक्रवार को बालक और बालिका वर्ग में दोहरे खिताब जीतकर अपना परचम लहराया। आदित्य मोर ने विजयंतखंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में बालक वर्ग के एकल फाइनल में आराध्य क्षितिज को 7-5, 7-6(5) से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। आदित्य ने इस कड़े मुकाबले में शानदार खेल और धैर्य का परिचय दिया। उनके ग्राउंड स्ट्रोक्स और सर्विस का उसके प्रतिद्वंदी के पास कोई जवाब नहीं था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^