सिरसा डेरा प्रमुख को पेरोल नियमों के मुताबिक: विज
01-Oct-2024 07:46 PM 8472
अंबाला, 01 अक्टूबर (संवाददाता) यौन शोषण व हत्या के आरोप में सजा भुगत रहे हरियाणा के सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन के पेरोल मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि राम रहीम को पेरोल नियमों के मुताबिक ही दिया गया होगा। श्री विज ने यहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेरोल के नियम हैं और नियमों के मुताबिक ही पेरोल दिया होगा। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष इस संबंध में सवाल उठा रहा है तो विपक्ष नियमों को बदलवा दे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^