सिन्हा ने वन्यजीव संस्थानों की सुरक्षा, संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया निर्देश
09-Feb-2024 11:27 PM 2879
जम्मू, 09 फरवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अधिकारियों को वन्यजीव संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। श्री सिन्हा ने सिविल सचिवालय में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए वन्यजीव बोर्ड की 5वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव श्री अटल डुल्लू, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, विशेष महानिदेश (अपराध) ए.के. चौधरी, कृषि उत्पाद विभाग के मुख्य सचिव शैलेन्द्र कुमार सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में समृद्ध जैव विविधता के सतत प्रबंधन और वन्यजीव आवासों के एकीकृत विकास के लिए विभिन्न प्रमुख हस्तक्षेपों पर चर्चा की गई। वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करने के लिए कई एजेंडा बिंदुओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^