साइबर ठगी के लिए भाजपा- जजपा गठबंधन सरकार जिम्मेदार:सैलजा
09-Feb-2024 09:22 PM 3333
चंडीगढ़, 09 फरवरी(संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी के लिए भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) और - जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार जिम्मेदार है। सुश्री सैलजा ने शुक्रवार मीडिया को जारी बयान में कहा कि सरकार पोर्टलबाजी की जिद्द पर अड़ी है, जबकि फेल हो चुकी इसी पोर्टलबाजी के कारण लोगों का डाटा चोरी हो रहा है, जिससे अपराधी उनके बैंक खाते साफ कर रहे हैं। इसलिए ठगी के शिकार तमाम लोगों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार को करनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^