श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया
17-Nov-2024 11:43 PM 3106
पल्लेकेले 17 नवंबर (संवाददाता) महीश तीक्षण और जेफ्री वैंडरसे (तीन-तीन) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कुसल मेंडिस (नाबाद 74) और महीश तीक्षणा (नाबाद 27) की जूझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हरा दिया हैं। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 46 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। अविष्का फर्नांडो (छह), पथुम निसंका (28) और कामिंडु मेंडिस (शून्य) पर आउट हुये। कुसल मेंडिस एक छोर थामे रहे। इसके बाद कप्तान चरित असलंका (13) और सदीरा समराविक्रमा (आठ) के 93 के स्कोर पर आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी संकट में थी। ऐसे समय में पिछल्लू बल्लेबाजों जनित लियानगे (22), दुनित वेल्लालगे (18) और महीश तीक्षणा 44 गेंदों में (नाबाद 27) ने कुसल मेंडिस का बखूबी साथ निभाया और टीम को जीत की ओर लगे। कुसल मेंडिस ने 102 गेंदों में (नाबाद 74) रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने 46 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^