शिवराज प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटाप की राशि का अंतरण करेंगे
29-Sep-2022 10:11 PM 4131
भोपाल, 29 सितम्बर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 सितंबर कल दोपहर 12 बजे लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटाप राशि का अंतरण करेंगे। स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्द सिंह परमार और जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे 91 हजार 493 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना में लाभान्वित किया जायेगा। स्कूल शिक्षा और जनजातीय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राशि अंतरित की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^