नगरीय निकाय चुनाव में 46 में से 38 पर भाजपा का कब्जा
30-Sep-2022 10:19 PM 4860
भोपाल, 30 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के घोषित नतीजों में आज 46 में से 38 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इनइ नतीजों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की नीतियों पर मुहर लगायी है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि निकाय चुनाव में यह विजय श्री मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि वे और प्रदेश भाजपा के सभी साथी जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को वचन दिया है कि वे उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे और राज्य के विकास के लिए हरसंभव उपाय करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^