शिवराज ने चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर बोला हमला
15-Jan-2023 11:52 PM 4067
धार, 15 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर राज्य और जनता के हित में कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि अब जनता काे कांग्रेस के झांसे में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास के सारे काम ठप हो जाते हैं। श्री चौहान ने धार जिले के मनावर, धार और पीथमपुर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। हालाकि यात्रा के दौरान श्री चौहान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी भी आ गयी और पायलट की सूझबूझ से उसे वापस मनावर में सुरक्षित उतारा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^