जी-20 के माध्यम से भारत वैश्विक समस्याओं के निराकरण की आवाज बनेगा
16-Jan-2023 09:43 PM 3907
भोपाल, 16 जनवरी (संवाददाता) भारत ने जिस प्रकार कोविड संकट के दौरान सारे विश्व को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवा कर मानवता की सेवा की, उसी प्रकार जी-20 के माध्यम से भारत आज विश्व के समक्ष आ रही चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिये विश्व की आवाज बनेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत में होने वाली जी-20 समिट के परिप्रेक्ष्य में विशेष थिंक-20 कार्यक्रम में आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली के समावेशी विकास’ विषय पर हुए प्लेनरी सेशन में वक्ताओं ने यह बात प्रमुखता से रखी। सत्र की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, साउथ अफ्रीका, प्रो. एलिजाबेथ सिडिरोपोलस ने की। समाहार वक्तव्य में उन्होंने कहा कि आज विश्व में वैश्विक वित्तीय संरचना, नवाचार और समावेशी विकास की आवश्यकता है। भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 समिट इन उद्देश्यों को अवश्य पूरा करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^