सीरियाई तट के पास प्रवासी नाव के पलटने से 24 लोगों की मौत
22-Sep-2022 11:59 PM 1410
दमिश्क 22 सितंबर (संवाददाता) लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही एक नौका गुरुवार को सीरियाई जल क्षेत्र में पलट गई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक सीरियाई अधिकारी ने यह जानकारी दी। सी पोर्ट्स के जनरल डायरेक्टर समीर कोब्रोस्ली ने कहा कि जहाज पर सवार पंद्रह लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि सीरिया के तटीय शहर टार्टस के तट के पास तलाशी अभियान अभी भी जारी है। दुर्घटना में बचे लोगों के बयानों के आधार पर अधिकारी ने कहा कि नाव लेबनान से कई देशों लोगों को ले जा रही थी और उनका कहा जाने का इरादा था इसका अभी पता नहीं चला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^