सरिस्का को बनाया जायेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईको ट्यूरिज्म स्थल: यादव
15-Jun-2024 11:35 PM 8491
अलवर, 15 जून (संवाददाता) केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि अलवर जिले में स्थित सरिस्का अभयारण्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईको ट्यूरिज्म स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। श्री यादव शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने सरिस्का अभयारण्य में बाघों के बढते कुनबे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अलवर जिले को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं राजस्थान में भी वन एवं पर्यावरण मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका लाभ उठाते हुए यह कार्य किया जाएगा। इस दौरान राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^