संकट के समाधान की पूर्व तैयारी मोदी की विशेषता: भदेल
26-Sep-2022 11:10 PM 2998
बारां 26 सितम्बर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह शख्सियत हैं जिन्होंने देश की जनता के स्वभाव को बदलने का काम किया है। राज्य की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने आज यहां आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौर में देश ने उनकी एक अपील पर लॉक डाउन का समर्थन किया। कोविड टीकाकरण में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से गांव गांव तक टीके पहुंचे, इतना ही नहीं इस महामारी के दौरान हमारा देश अनेकों देशों का मददगार साबित हुआ। उन्होनें बताया कि भारतीय योग को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने का मोदी ने शानदार काम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^