कबड्डी लीग में जयपुर जगुआर नौ अंकों के साथ शीर्ष पर
27-Sep-2022 10:23 PM 5699
जयपुर, 27 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के जयपुर में एटलेंचर स्पोर्टस द्वारा आयोजित केईआई रियल कबड्डी लीग के सीजन 2 अब तक हुए मैचों में जयपुर जगुआर नौ अंकों के साथ शीर्ष पर स्थान पर है वहीं शेखावाटी किंग्स आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लीग में चंबल पाइरेट्स के भी आठ अंक है लेकिन वह तीसरे स्थान पर और सिंह सूरमा छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। जोधाना वारियर्स छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर जबकि बिकाना राइडर्स पांच अंकों के साथ छठे मुकाम पर पहुंची है। अंकतालिका में चार अंकों के साथ मेवाड़ मॉन्क्स सातवे स्थान पर है और आठवें स्थान पर अरावली ईगल्स है जिसके भी चार अंक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^