संजय कुमार सिंह ने इस्पात सचिव का कार्यभार संभाला
30-Dec-2021 09:23 PM 5881
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (AGENCY) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को इस्पात मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला । श्री संजय कुमार मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्री सिंह ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव पी.के. त्रिपाठी का स्थान लिया है। श्री त्रिपाठी इस्पात मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। श्री सिंह को सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा किए गए एक प्रमुख शीर्ष-स्तरीय नौकरशाही फेरबदल के हिस्से के रूप में इस्पात मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। श्री सिंह वर्तमान पद संभालने से पहले प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के सचिव के पद पर कार्यरत थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^