भारत से चालू वित्त वर्ष में अब तक 87 करोड़ डालर का गेहूं का निर्यात
31-Dec-2021 09:20 PM 7018
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (AGENCY) भारत से चालू वित्त वर्ष में अब तक 87 करोड़ डालर से अधिक मूल्य के गेहूं का निर्यात हुआ है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में छह गुना से भी अधिक है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि अप्रैल-अक्टूबर 2021-22 में भारत से गेहूं का निर्यात 87.2 करोड़ डालर के बराबर रहा। वर्ष 2020-21 में इसी अवधि का निर्यात 13.5 करोड़ डालर के बराबर था। मंत्रायल ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में देश से गेहूं के निर्यात में अब तक का सबसे ऊंचा रिकार्ड बनना तय है। इससे पहले 2020 में भारत से सबसे अधिक 24.3 करोड़ डालर के गेहूं का निर्यात हुआ था। देश ने 2016 में पांच करोड़ डालर मूल्य के इस अनाज को विदेशी बाजारों में भेजा था। मंत्रालय के अनुसार 2016-2020 तक भारत ने गेहूं के निर्यात में साल दर साल 48.56 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज की है। भारत से 2020-21 में सबसे अधिक गेहूं बंगलादेश को भेजा गया है। यमन, अफगानिस्तान,कतर और इंडोनेशिया भी भारत के गेहूं के पिछले साल बड़े खरीदार रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^