सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ वेड के गाने पर किया डांस
18-Dec-2022 01:21 PM 6588
मुंबई, 18 दिसंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है।सलमान खान और रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रितेश देशमुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें वेड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान ने गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'भाऊचा बर्थडे आहे। रितेश को गिफ्ट बनता है। गाने में सलमान खान अपनी जींस के पॉकेट में ग्लास रख कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^