सदन सुचारू रुप से चलाना पक्ष-विपक्ष की सामूहिक जिम्मेदारी-देवनानी
16-Jan-2024 10:30 PM 5882
जयपुर, 16 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में मर्यादित आचरण और सदन के समय को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रुप से चलाना पक्ष और विपक्ष की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री देवनानी मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में सोलहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सोलहवीं विधानसभा में प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम अधिक महत्वपूर्ण है। उन्हें इससे लोकहित के मुद्दे उठाने, विधेयक पारित कराने तथा अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी मिलेगी और विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी से संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में उनकी समझ बढ़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^