सदन में गाली व सड़क पर नोट बांटने वालों को भाजपा ने दिया टिकट : आप
04-Jan-2025 09:14 PM 4497
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदन में गाली देने वाले और सड़क पर नोट बांटने वालों को टिकट दिया है। आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा की पहली सूची में संसद में गाली देने से लेकर चुनाव क्षेत्र में रुपए बांटने तक वाले लोगों को शामिल किया गया है। यह बताता है कि भाजपा की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कितनी आस्था है। जो व्यक्ति संसद में गाली देता है, इन्होंने उसे प्रत्याशी बनाया। जो व्यक्ति खुलेआम 1100-1100 रुपए वोट लेने के लिए रिश्वत बांटता है, उसे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इस सूची में ऐसे तमाम विभूतियां हैं, जिसका जवाब दिल्ली की जनता देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^