डीजेबी में केजरीवाल के भ्रष्टाचार की वजह से आ रहा है ज्यादा बिल: देवेंद्र
04-Jan-2025 09:18 PM 6642
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पानी के बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा है कि इसकी वजह केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में किया गया भ्रष्टाचार है। श्री यादव ने शनिवार को यहां कहा कि श्री केजरीवाल प्रति परिवार 20,000 लीटर ‘मुफ्त’ पानी देने और 12 लाख परिवारों को ‘शून्य’ पानी बिल मिलने का दावा करते हैं, लेकिन वास्तविकता इसके विपरित है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार न तो मुफ्त पानी दे रही है और न ही 12 लाख परिवारों को पानी के शून्य बिल मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश कॉलोनियों को पानी ही नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 11 वर्षों से किसकी सरकार थी, जो श्री केजरीवाल घोषणा कर रहे हैं कि सत्ता में आते ही पिछले पानी के बिल माफ कर देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^