साउदी कप्तानी ने कप्तानी छोड़ी, लेथम की अगुवाई में भारत से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
02-Oct-2024 02:39 PM 3657
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (संवाददाता) श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड को 2-0 से हार के बाद टिम साउदी ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है और भारत के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरु होने वाली श्रृंखला के लिए टॉम लेथम को टीम का कप्तान बनाया गया है। साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 14 टेस्ट मैचों में कप्तान की है, जिसमें न्यूज़ीलैंड को छह में जीत और छह में हार का सामना करना पड़ा। 2022 में केन विलियमसन के कप्तानी छोड़ने के बाद साउदी को कप्तान बनाया गया था। हाल ही में श्रीलंका के गाले में न्यूजीलैंड को पारी की हार का सामना करना पड़ा था। यह न्यूजीलैंड की टेस्ट में लगातार चौथी हार थी। साउदी ने इस वर्ष पिछले आठ टेस्ट में मात्र 12 विकेट लिए। श्रीलंका में भले ही उन्होंने दोनों मैच खेले लेकिन भारत में संभव है कि परिस्थितियों के हिसाब से जरूरी टीम कॉम्बिनेशन को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मौका नहीं मिल पाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^