अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान के अर्धशतकों ने मुम्बई को संभाला
01-Oct-2024 07:25 PM 1325
लखनऊ 01 अक्टूबर (संवाददाता) कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 86), सरफराज खान (नाबाद 54) और श्रेयस अय्यर (54) के अर्धशतकों की बदौलत मंगलवार को मुम्बई ने शेष भारत के खिलाफ चार विकेट पर 237 रन बना लिये है। सुबह के समय पिच और आउटफील्ड पर नमी के कारण 45 मिनट की देरी से मैच शुरू हुआ था। शेष भारत ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए ​आमंत्रित किया। मुम्बई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक तामोरे (शून्य) और आयुष म्हात्रे (19) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। तीनों ही बल्लेबाजों को मुकेश कुमार ने आउट किया। श्रेयस अय्यर ने एक अच्छी पारी खेलते हुए 84 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए(57) रन बनाए। उन्हें यश दयाल ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^