सांस्कृतिक भव्यता, पर्यटन विकास पर ध्यान केंद्रित होगा शुक्रवार से शुरू होने वाला पूर्वोत्तर महोत्सव
14-Nov-2024 09:02 PM 4548
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (संवाददाता) पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला पूर्वोत्तर महोत्सव शुक्रवार से यहां के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला पूर्वोत्तर महोत्सव के 12वें संस्करण में संगीत, भोजन, नृत्य, फैशन और कला के माध्यम से आगंतुक पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधिता और पर्यटन उद्योग से रूबरू होंगे। यह महोत्सव 300 से अधिक स्टॉल, लाइव प्रदर्शन, पारंपरिक शिल्प और पाक स्वादों के मिश्रण के साथ पूर्वोत्तर भारत के सार को राजधानी के दिल में लेकर आ रहा है और यह यहां आने वाले लोगों को पूर्वोत्तर भारत की परंपराओं और विरासत से जोड़ने का काम करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^