डॉ भागवत 'विजन फॉर विकसित भारत अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन' का 15 नवम्बर को करेंगे उद्घाटन
13-Nov-2024 11:29 PM 3500
नयी दिल्ली 13 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ मोहन भागवत 15 नवम्बर को गुरुग्राम में तीन दिवसीय 'विजन फॉर विकसित भारत ( विविभा: 2024) अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन' का उद्घाटन करेंगे। अखिल भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम की ओर से 15-17 नवंबर तक गुरुग्राम स्थित एसजीटी विश्ववि‌द्यालय में 'विजन फॉर विकसित भारत (विविभा 2024) अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन' का आयोजन किया जायेगा। इसका उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों के साथ समन्वित करते हुए युवाओं में शोधवृत्ति विकसित करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^