साइबर सेल का हो प्रभावी इस्तेमाल: योगी
12-Apr-2023 11:08 PM 8153
लखनऊ 12 अप्रैल,(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि साइबर अपराध के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जोन एवं जिला स्तर पर गठित की गयी साइबर सेल का प्रभावी उपयोग किया जाए। अपने सरकारी आवास पर पुलिस विभाग के साइबर क्राइम, सतर्कता अधिष्ठान एवं राज्य विशेष अनुसंधान दल के कार्यों की समीक्षा करते हुये श्री योगी ने कहा कि सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की मदद से साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न पोर्टल्स का उपयोग किया जाए। साथ ही, इन पोर्टल्स के प्रभावी उपयोग के लिए पुलिस विभाग के कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की गति को तेज किया जाए। साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^