भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी: अखिलेश
11-Apr-2023 10:13 PM 4564
लखनऊ 11 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ो, गरीबों, वंचितों, निर्दोषों पर लगातार अत्याचार होने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि जो सरकार प्रदेश का परमानेन्ट पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नहीं दे सकती, वह कानून व्यवस्था कैसे ठीक रख सकती है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही है। हर तरफ अराजकता है। हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सत्ता संरक्षित दबंगों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। फिरोजाबाद में दबंगो ने एक युवक को यातनाएं दी, मारा पीटा और उसके साथ बर्बरता की, जिसे लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार को नोटिस भेजा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^