रूस यूक्रेन लड़ाई से महंगाई में हो सकती बढोतरी: इंडिया रेटिंग्स
05-Mar-2022 07:55 PM 4893
नयी दिल्ली 05 मार्च (AGENCY) बाजार अध्ययन एवं सलाह सेवायें देने वाली कंपनी इंडिया रेटिंग्स का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई से आम लोगों के लिए महंगाई बढ़ सकती है क्योंकि ईंधन की कीमतों में आयी उबाल से सभी वस्तुओं की कीमतें प्रभावित होंगी। एजेंसी ने कहा कि परिवहन लागत बढ़ने से कृषि उत्पाद के साथ ही उर्वरक की कीमतें भी बढ़ सकती है जिससे किसानी भी महंगी होगी। इसका असर कारों के साथ ही टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और गैर टिकाऊ वस्तुओं पर भी दिखेगा। इसके कारण लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ेंगी। परिवहन लागत बढ़ने से रसोई के समान भी महंगें हो जायेंगे। कंपनी का कहना है कि शुरूआत में स्थानीय स्तर पर महंगाई बढ़ेगी। सरकार की प्रतिक्रिया के अनुरूप ही कीमतों में बढोतरी हो सकती है। यदि सरकार उपभोक्ताओं को राहत देना चाहेगी तो शुल्कों में कमी करनी होगी नहीं तो पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ गयी है जिससे घरेलू स्तर पर भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में तेज बढोतरी की उम्मीद की जा रही है जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^